23 जुलाई,(CRICKETNMORE)। सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल के नाबाद शतक औऱ कप्तान मशरफे मुर्तजा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश ने पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज की टीम को 48 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही बांग्लादेश की टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। देखें पूरा स्कोरकार्ड

 
Advertisement

 

Advertisement

280 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 231 रन ही बना सकी। मेजबान टीम के शिरमोन हेटमीर ने सबसे ज्यादा 52 रन की पारी खेली, वहीं क्रिस गेल ने 40 रन बनाए।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 279 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।  क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

तमीम इकबाल ने करियर का आठवां शतक लगाते हुए 160 गेंदों में 10 चौकों औऱ 3 छक्कों की मदद से नाबाद 130 रन की पारी खेली। वहीं शाकिब  ने 121 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 97 रन बनाए। 

जिम्बाब्वे के लिए देवेंद्र बिशू ने दो, वहीं आंद्रे रसेल औऱ जेसन होल्डर ने एक-एक विकेट हासिल किया।   

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार