चेन्नई, 20 मार्च | वेस्टइंडीज की महिला टीम ने रविवार को एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए आईसीसी विश्व कप के ग्रुप-बी मुकाबले में बांग्लादेश को 49 रनों से हरा दिया।
Advertisement
कैरेबियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 148 रन बनाए। उसकी ओर से हेले मैथ्यू ने 41 तथा कप्तान स्टेफाने टेलर ने 40 रन जोड़े। इसके अलावा डिएंड्रा डॉटिन ने 24 तथा स्टेसी किंग ने नाबाद 20 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश टीम 18.3 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 99 रन ही बना सकी।
उसकी ओर से निगार सुल्ताना ने सबसे अधिक 27 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से टेलर ने तीन विकेट लिए जबकि डॉटिन और हेले ने दो-दो सफलता हासिल की। यह कैरेबियाई टीम की लगातार दूसरी जीत है जबकि बांग्लादेश की लगातार तीसरी हार है।
Advertisement
एजेंसी