ढाका, 22 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| इमरूल कायेस (144) के करियर के दूसरे शतक के बाद अपने गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश ने रविवार को पहले मैच में जिम्बाब्वे को 28 रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

Advertisement

मेजबान बांग्लादेश ने यहां शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 271 रन का मजबूत स्कोर बनाया और फिर जिम्बाब्वे को निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 243 रन पर रोक दिया। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

जिम्बाब्वे के लिए सीन विलियम्स ने 58 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक नाबाद 50 रन बनाए। उनके अलावा काइल जेर्विस ने 37, सेफास झुवाओ ने 35, पीटर मूर ने 26, क्रेग इर्विन ने 24 और कप्तान हेमिल्टन मसकाद्जा ने 21 रन बनाए। 

बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन ने 46 रन देकर तीन विकेट, नजमुल इस्लाम ने 38 रन पर दो विकेट और मुस्ताफिजुर रहमान तथा महमुदूल्लाह ने एक-एक विकेट लिए। 

इससे पहले, बांग्लादेश ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 271 रन का स्कोर खड़ा किया। कायेस ने 140 गेंदों की पारी में 13 चौके और छह छक्के लगाए। मोहम्मद सैफुद्यीन ने 50 और मोहम्मद मिथुन ने 37 रन का योगदान दिया। 

Advertisement

जिम्बाब्वे के लिए काइज जेर्विस ने 37 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। तेंदई चतारा ने 55 रन पर तीन विकेट और ब्रेंडन मवुता ने 48 रन पर एक विकेट झटके।


 

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार