Zimbabwe vs Bangladesh, 2nd T20I: महेदी हसन (Mahedi Hasan) और रिशाद हुसैन (Rishad Hossain) की शानदार गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश ने शुक्रवार (17 जुलाई) को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में जिम्बाब्वे को 34 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बांग्लादेश की शुरूआत अच्छी रही और तमीम औऱ हसन की जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 14.4 ओवर में 120 रनों की साझेदारी की। तमीम ने 44 गेंदों में 58 रन और हसन ने 45 गेंदों में 55 रन की पारी खेली।

इसके बाद पारी लड़खड़ा गई और अगले 21 रन के अंदर 5 विकेट गिर गए। इसके बाद मोहम्मद सैफुद्दीन की 10 गेंदों में नाबाद 31 रन औऱ यासिर अली के 12 गेंदों में नाबाद 22 रन की बदौलत बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए।

जिम्बाब्वे के लिए रिचर्ड नगारवा औऱ ब्रैड इवांस ने 2-2 विकेट और कप्तान सिकंदर रजा ने 1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरूआत खराब रही और पहले तीन विकेट सिर्फ 21 रन के कुल स्कोर पर गिर गए। इसके बाद मेजबान टीम के लिए कोई बड़ी साझेदारी नहीं हो सकी।

रयान बर्ल ने 19 गेंदों  29 रन और कप्तान सिकंदर रजा ने 12 गेंदों मे 28 रन बनाए। इसके अलावा नौवे नंबर पर आए ब्रैड इवांस ने 14 गेंदों में 25 रन का योगदान दिया और जिम्बाब्वे टीम 19.4 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

बांग्लादेश के लिए महेदी हसन, रिशाद हुसैन ने 3-3 विकेट, नाहिद राणा, मोहम्मद सैफुद्दीन और सैफ हसन ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाले। म
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार