एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) का ब्रॉन्ज मेडल गेम शनिवार, 03 अक्टूबर को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स में पार्क में खेला गया था जिसे सहान अराचिगे (Sahan Arachchige) की कैप्टेंसी वाली श्रीलंका ने 165 रन डिफेंड करके बांग्लादेश से 63 रनों से जीता। गौरतलब है कि इस मुकाबले के दौरान एक श्रीलंकाई क्रिकेटर नुवानिडु फर्नांडो (Nuwanidu Fernando) को बेहद ही गलत तरीके से आउट दिया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

बांग्लादेश की चीटिंग और अंपायर का ब्लंडर: ये घटना श्रीलंका की पारी के चौथे ओवर में घटी। बांग्लादेश के लिए अलिस अल इस्लाम गेंदबाज़ी कर रहे थे जिन्होंने अपनी पहली ही गेंद कैरम बॉल डिलीवर की। उनकी गेंद पिच से टकराने के बाद बल्लेबाज़ से दूरी गई जिस पर बल्लेबाज़ नुवानिडु फर्नांडो कोई शॉट नहीं खेल पाए।

इसी बीच बांग्लादेशी विकेटकीपर लिटन दास ने विकेट के पीछे गेंद को पकड़ा और आउट के लिए जोरदार अपील कर दी। उन्होंने ऐसा बर्ताव किया जैसे गेंद बल्लेबाज़ के बैट से लगने के बाद उनके हाथों में गया है। गौरतलब है कि यहां अंपायर नितिन मेनन ने भी बांग्लादेशी टीम की जोरदार अपील पर उनका साथ दे दिया और बल्लेबाज़ को आउट घोषित किया।

ये अंपायर का बड़ा ब्लंडर था। इस गेम के लिए रिव्यू उपलब्ध नहीं था जिस वज़ह है नुवानिडु फर्नांडो उनके फैसले को चैलेंज नहीं कर पाए। तो ऐसे बांग्लादेश की चीटिंग और अंपायर के ब्लंडर के कारण श्रीलंका को झटका लगा और फर्नांडो को 2 गेंदों पर 1 रन स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा।

श्रीलंका ने बांग्लादेश को चटाई धूल: ये मुकाबला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया था जहां श्रीलंका ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए। उनके लिए थारिंदु रत्नायके ने 32 गेंदों पर 65 रनों की शानदार पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम सिर्फ 17.3 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और वो 102 रन बनाकर ऑलआउट हुए। तो ऐसे श्रीलंका ने बांग्लादेश को पूरे 63 रनों से रौंदा और एशियन गेम्स का Bronze Medal अपने नाम कर लिया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार