7 फरवरी। बांग्लादेश ने गुरुवार को सेनवेस पार्क मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
Advertisement
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए थे। बांग्लादेश ने यह लक्ष्य 44.1 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। बांग्लादेश पहली बार अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है जहां उसका सामना मौजूदा विजेता भारत से होगा।
बांग्लादेश की टीम पहली दफा अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। ऐसे में बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने इसका जश्न बेहद ही शानदार तरीके से मनाया। बांग्लादेशी अंडर 19 क्रिकेटरों ने इस ऐतिहासिक लम्हें में डांस कर फाइनल में पहुंचने की खुशी को सेलिब्रेट किया।