7 फरवरी। बांग्लादेश ने गुरुवार को सेनवेस पार्क मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Advertisement

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए थे। बांग्लादेश ने यह लक्ष्य 44.1 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। बांग्लादेश पहली बार अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है जहां उसका सामना मौजूदा विजेता भारत से होगा।

Advertisement

बांग्लादेश की टीम पहली दफा अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। ऐसे में बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने इसका जश्न बेहद ही शानदार तरीके से मनाया। बांग्लादेशी अंडर 19 क्रिकेटरों ने इस ऐतिहासिक लम्हें में डांस कर फाइनल में पहुंचने की खुशी को सेलिब्रेट किया। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार