Bangladesh vs Pakistan, 2nd Test Highlights: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 78 रन से हरा दिया। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 2-0 से क्लीन स्वीप किया और अपने घर में पहली बार इतिहास रचा।
437 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 358 रन पर ऑलआउट हुई। पाकिस्तान पांचवें और आखिरी दिन 7 विकेट के नुकसान पर 316 रन से आगे खेलने उतरी थी, लेकिन आखिरी तीन विकेट 42 रन के अंदर गिर गए। पाकिस्तान ने दूसरी पारी में अच्छी टक्कर दी।
खराब शुरूआत के बाद कप्तान शान मसूद ने बाबर आजम के साथ 114 गेंदों में 92 रन की साझेदारी की। फिर सलमान आगा और मोहम्मद रिजवान ने मिलकर 224 गेंदों में 134 रन जोड़े। टॉप स्कोरर रहे मोहम्मद रिजवान ने 166 गेंदों में 94 रन की पारी खेली। वहीं सलमान आगा ने 102 गेंदों में 71 रन औऱ कप्तान शान मसूद ने 116 गेंदों में 71 बनाए।
बांगलादेश के लिए गेंद से कमाल दिखाते हुए ताइजुल इस्लाम ने 6 विकेट झटके। नाहिद राणा ने 2 विकेट, शोरफुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने 1-1 विकेट लिया।
इससे पहले तीसरे दिन बांग्लादेश ने मुशफिकुर रहीम (137 रन) के शानदार शतक की बदौलत दूसरी पारी में 390 रन का स्कोर खड़ा किया और पहली पारी में मिली 46 रन की बढ़त के चलते पाकिस्तान के सामने 437 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पहले दिन बांग्लादेश ने लिटन दास (126 रन) के शतक की बदौलत 278 रन बनाए थे। जिसके जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 232 रनों पर ही सिमट गई थी। जिसमें बाबर आजम 68 रन के साथ टॉप स्कोरर रहे थे।