Bangladesh vs Ireland 2nd T20 Highlights: दूसरे टी20 में बांग्लादेश ने शानदार वापसी करते हुए आयरलैंड को 4 विकेट से हराया। परवेज़ हुसैन(43) और लिटन दास(57) की अहम पारियों के दम पर टीम ने आखिरी ओवर में 171 रन का लक्ष्य हासिल किया। इस जीत के साथ सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई और अब फैसला आखिरी मैच में होगा।

Advertisement

चटोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में शनिवार (29 नवंबर) को खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कप्तान पॉल स्टर्लिंग और टिम टेक्टर ने तेज शुरुआत की और पहले विकेट के लिए सिर्फ 28 गेंदों में 57 रन जोड़ दिए। स्टर्लिंग 29 रन बनाकर आउट हुए, जबकि टेक्टर ने 38 रनों की अहम पारी खेली।

Advertisement

मध्य ओवरों में हैरी टेक्टर जल्दी आउट हो गए, लेकिन लोर्कन टकर ने एक छोर संभाला और 32 गेंदों में 41 रन की पारी खेली। इसके अलावा जॉर्ज डॉकरेल(18) ने भी कुछ रन जोड़े जिसके चलते आयरलैंड ने 170 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया। बांग्लादेश की ओर से महेदी हसन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत झटका जल्दी लग गया और तंज़ीद हसन सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन परवेज़ हुसैन और कप्तान लिटन दास ने मिलकर पारी संभाली और दूसरे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी निभाई। परवेज़ ने 28 गेंदों में 43 रन बनाए, वहीं लिटन दास ने 57 रनों की शानदार पारी खेली।

इसके अलावा सैफ हसन ने भी 22 रन जोड़े, जबकि मोहम्मद सैफुद्दीन ने 7 गेंदों में नाबाद तेज 17 रन जोड़कर टीम को मैच में बनाए रखा। जिसके चलते आखिरी ओवर में बांग्लादेश ने लक्ष्य हासिल कर लिया और 4 विकेट से जीत दर्ज की। आयरलैंड के लिए मार्क अडायर और गैरेथ डेलानी ने 2-2 विकेट झटके।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस जीत के साथ बांग्लादेश ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है और अब मंगलवार (2 नवंबर) को होने वाला तीसरा टी20 मुकाबला निर्णायक रहेगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार