14 जुलाई,(CRICKETNMORE)। वेस्टइंडीज के खिलाफ जमैका के सबीना पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन बांग्लादेश अपनी पहली पारी में 149 रनों पर ही सिमट गई। इसके साथ ही बांग्लादेश टीम के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। 

 
Advertisement

बांग्लादेश पहली टीम बन गई है जो पिछले 60 सालों में लगातार पांच पारियों में 150 रन के कम स्कोर पर ऑलआउट हो गई है। उसकी आखिरी पांच पारियों का स्कोर 149, 144, 43, 123 और 110 रहा है। 

Advertisement

बांग्लादेश के लिए पहली पारी में सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल में सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान शाकिब अल हसन ने 32 रन और मुश्फिकुर रहीम ने 24 रन की पारी खेली। टीम के 5 बल्लेबाज को खाता भी नहीं खोल सके। 

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी क्रैग ब्रैथवेट (110 रन) के शतक और शिमरोन हेटमीर (86 रन) की शानदार पारी से 354 रन बनाए थे। दूसरी पारी में मेजबान टीम ने एक विकेट खोकर 19 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार