Bangladesh players in IPL auction: बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ 2-0 से जीतकर सभी को चौंका दिया है। गौर करने वाली बात ये रही कि कुछ बड़े खिलाड़ियों के बिना भी, बांग्लादेश ने शक्तिशाली भारतीय टीम को मात देने में कामयाबी पाई है। बांग्लादेश के खिलाड़ी पिछली आईपीएल नीलामी के दौरान ज्यादा सुर्खियां बटोरने में नाकाम रहे थे, इस साल चीजें बदल सकती हैं। इन 3 बांग्लादेशी खिलाड़ियों को कोच्चि में होने वाले आईपीएल ऑक्शन में खरीदार मिल सकता है।

Advertisement

मेहदी हसन मिराज: बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी मेहदी हसन मिराज ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में सबसे अधिक प्रभाव डाला है। मेहदी हसन मिराज ने अब तक भारत के खिलाफ दो मैचों में बिना आउट हुए 138 रन बनाए हैं। वहीं उन्होंने तीन विकेट भी लिए हैं। मेहदी हसन मिराज को खरीदने के लिए करोड़ों की बोली लग सकती है।

Advertisement

शाकिब अल हसन: बांग्लादेश के ही नहीं वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बड़े ऑलराउंडर में से एक शाकिब अल हसन को सभी 10 की 10 टीमें खरीदने में उत्सुक हो सकती हैं। शाकिब अल हसन ने भारत के खिलाफ दो वनडे मैचों में सात विकेट झटककर सभी का ध्यान खींचा है। इसके अलावा आईपीएल खेलने का भी उनके पास अच्छा खासा अनुभव है।

इबादत हुसैन: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज इबादत हुसैन टीम के लिए भरोसेमंद गेंदबाज साबित हो सकते हैं। तस्कीन अहमद की गैरमौजूदगी में हुसैन ने भारत के खिलाफ दो वनडे मैचों में अच्छी गेंदबाजी की है। अब तक के अपने छोटे से करियर में हुसैन पावर प्ले और बीच के ओवरों में भी अच्छे गेंदबाजी करते हैं। भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में इबादत हुसैन ने 3 विकेट झटके थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार