राजकोट, 6 नवंबर | बांग्लादेश के टी-20 कप्तान महमुदुल्लाह रियाद क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में छक्कों का अर्धशतक पूरा करने से अब मात्र दो कदम दूर हैं। महमुदुल्लाह की कप्तानी में बांग्लादेश ने रविवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत को सात विकेट से हराया था। टी-20 प्रारूप में बांग्लादेश की भारत के खिलाफ अब तक की यह पहली जीत है। मेहमान टीम ने अब सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार को यहां खेला जाना है।

Advertisement

महमुदुल्लाह टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 50 छक्के पूरा करने से केवल दो छक्के दूर हैं। अगर वह गुरुवार को यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं तो वह बांग्लादेश के लिए टी-20 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। महमुदुल्लाह के अलावा तमीम इकबाल ने 41, शाकिब अल हसन ने 33 और मुश्फिकुर रहीम ने अब तक टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 31 छक्के लगाए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार