बांग्लादेश ने अगले महीन से ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप (Bangladesh Squad For T20 World Cup 2022)  के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान महमुदुल्लाह (Mahmudullah) को जगह नहीं मिली है। महमुदुल्लाह उन छह बार किए गए खिलाड़ियों में शामिल है, जो हाल ही में दुबई में एशिया कप में खेले थे।   

Advertisement

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चीफ सिलेक्टर मिन्हाजुल आबेदीन ने कहा कि हर सबकी राय लेने के बाद महमुदुल्लाह को बाहर करने का फैसला किया गया है। 

Advertisement

महमुदुल्लाह के अलावा हाल ही में एशिया कप के लिए चुने गए अनामुल हक, मोहम्मद नईम, परवेज हुसैन, महेदी हसन और मुशफिकुर रहीम भी टीम का हिस्सा नहीं है। बता दें कि मुशफिकुर ने एशिया कप के दौरान ही इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। इनकी नजमुल हुसैन, लिटन दास, यासिर अली, नूरुल हसन और हसन महमूद को जगह मिली है। 

शोरफुल इस्लाम, ऋषद हुसैन, महेदी हसन और सौम्य सरकार को रिजर्व के तौर पर चुनी गई है। 

वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम ही न्यूजीलैंड में होने वाली टी-20 ट्राई सीरीज खेलेगी, जिसमें तीसरी टीम पाकिस्तान है।

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए बांग्लादेश टीम

Advertisement

टीम: शाकिब अल हसन, सब्बीर रहमान, मेहदी हसन मिराज, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, लिटन दास, यासिर अली, नूरुल हसन, मुस्तफिजुर रहमान, सैफुद्दीन, तस्कीन अहमद, एबादोत हुसैन, हसन महमूद, नजमुल हुसैन, नसुम अहमद

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार