मीरपुर, 7 अक्टूबर | बेन स्टोक्स (101) की शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने शुक्रवार को शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले एकदिवसीय मैच में मेजबान बांग्लादेश के सामने 310 रनों का लक्ष्य रखा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 309 रन बनाए। 

Advertisement

स्टोक्स के अलावा कप्तान जोस बटलर ने 63 और बेन डकेट ने 60 रनों का योगदान दिया। स्टोक्स ने अपनी शतकीय पारी में 100 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके एवं चार छक्के लगाए।

 क्विंटन डि कॉक ने रचा वनडे में हैरतअंगेज रिकॉर्ड, कोहली और डीविलियर्स के रिकॉर्ड को तोड़ा

जेसन रॉय (41) और जेम्स विंसे (16) ने टीम को सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। लेकिन, मेहमनों ने 63 रनों तक अपने तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद डकेट और स्टोक्स ने चौथे विकेट के लिए 153 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। 

ब्रेकिंग: अगर ऐसा हुआ तो, इरफान पठान की होगी वनडे टीम में वापसी

शफीउल इस्लाम ने डकेट को 216 के कुल योग पर पवेलियन भेजा। स्टोक्स भी 230 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। मोइन अली (6) को मशरफे मुर्तजा ने आउट किया।  यहां से बटलर ने क्रिस वोक्स (16) के साथ सातवें विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्कोर प्रदान किया। वोक्स पारी की अंतिम गेंद पर रन आउट हुए। 

बांग्लादेश की तरफ से मुर्तजा, इस्लाम और शकिब अल हसन ने दो-दो विकेट लिए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार