24 जून। शाकिब अल हसन के ऑलराउंड परफॉर्मेंस के दम पर बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप 2019 के 31वों मैच में अफगानिस्तान को 62 रनों से हरा दिया। आपको बता दें कि शाकिब अल हसन ने 5 विकेट लेने का कमाल कर दिखाया और साथ ही बल्लेबाजी में 51 रन की पारी खेलकर बांग्लादेश के लिए मैच जीताऊ परफॉर्मेंस किया।

Advertisement

बांग्लादेश के द्वारा दिए गए 263 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 200 रनों पर आउट हो गए और बांग्लादेश यह मैच आसानी के साथ जीतने में सफल रहे।

Advertisement

अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन गुलबदीन नैब ने 47 रन बनाए। हालांकि समिउल्लाह सेनवारी ने नाबाद 48 रन जरूर बनाए लेकिन इसका कोई भी फायदा बांग्लादेश की टीम को नहीं मिला। अफगानिस्तान के दिग्गज मोहम्मद नबी बिना कोई रन बनाए आउट हुए जिसके कारण अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ मैच में पीछे रह गए।

बांग्लादेश के लिए शाकिब के 5 विकेट के अलावा  मोहम्मद सैफुद्दीन (1)  मोसद्दक हुसैन (1) ,मुस्ताफिजुर रहमान (2) विकेट चटकाने का काम किया। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम मुश्फीकुर रहीम (83) और शाकिब अल हसन (51) के अर्धशतकों के मदद से बांग्लादेश ने 50 ओवरों में सात विकेट पर 262 रन बनाए थे।

अफगानिस्तान की ओर से 18 साल के तेज गेंदबाज मुजीब उर रहमान ने सबसे अधिक तीन विकेट हासिल किए। गुलबदीन नैब को दो सफलता मिली।

इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 7 अंक के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार