CPL 2024: रहकीम कॉर्नवाल (Rahkeem Cornwall) की बेहतरीन गेंदबाजी और क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) के तूफानी अर्धशतक के दम पर बारबाडोस रॉयल्स ने बुधवार (18 सितंबर) को बारबडोस के केसिंग्टन ओवल में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 के मुकाबले में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को 9 विकेट से हरा दिया। छह मैच में पांचवीं जीत के साथ बारबाडोस की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर बनी हुई है। इस जीत के साथ ही रॉयल्स की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है। वहीं सेंट किट्स सबसे नीचे छठे नंबर पर है। टीम को आठ मैच में सातवीं हार मिली है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सेंट किट्स 19.1 ओऴर में 110 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान आंद्रे फ्लैचर ने 22 गेंदों में 32 रन, जोशुआ डी सिल्वा ने 29 गेंदों में 25 रन और निचले क्रम में एनरिक नॉर्खिया ने 17 गेंदों में 22 रन बनाए। टीम के सात खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

Advertisement

बारबाडोस के लिए करीब 140 किलो के वजन वाले कॉर्नवाल ने कोटे के चार ओवर में मात्र 16 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा नवीन उल हक ने 3 विकेट औऱ ओबेड मैककॉय ने 2 विकेट चटकाये।

इसके जवाब में बारबाडोस की टीम ने 11.2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर ही मैच जीत लिया।  ओपनिंग बल्लेबाज डी कॉक ने 28 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और चार छ्क्के जड़े। इसके अलावा उनके साथी ओपनर कदीम एलीने ने 15 गेंदों में 25 रन और एलीक अथानाजे ने 15 गेंदों में 22 रन की पारी खेली। 

सेंट किट्स के लिए एकमात्र विकेट वानिंदु हसरंगा ने लिया।   

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार