कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 के 9वें मुकाबले में बारबाडोस रॉयल्स ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को 2 विकेट से हराकर दो मैचों में लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली। इस मैच में बारबाडोस की जीत के हीरो रहे श्रीलंकाई ऑलराउंडर दुनिथ वेल्लालागे, जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। उन्हें उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

Advertisement

इससे पहले टॉस जीतकर बारबाडोस रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने अपने कप्तान रोवमैन पॉवेल के इस फैसले को सही साबित करते हुए पहली 8 गेंदों में ही एविन लुईस, काइल मेयर्स और आंद्रे फ्लेचर को बिना खाता खोले आउट कर दिया। ये वो समय था जब सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की टीम परेशानी में नजर आ रही थी लेकिन इसके बाद माइकिल लुईस और वानिंदु हसरंगा ने पारी को संभालने का काम किया।

Advertisement

लुईस ने 20 गेंदों में 30 रन बनाए और हसरंगा ने आउट होने से पहले 40 रनों की अहम पारी खेली। इसके बाद क्लार्कसन और रयान जॉन की उपयोगी पारियों के चलते सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 153 रन बनाने में सफल रही। बारबाडोस के लिए सबसे ज्यादा विकेट वेल्लालागे (3) ने लिए।

154 रनों का पीछा करते हुए बारबाडोस की शुरुआत भी काफी खराब रही और धाकड़ ओपनर रहकीम कॉर्नवाल बिना खाता खोले आउट हो गए लेकिन इसके बाद क्विंटन डी कॉक (19) और कादीम एलिने (30) ने पारी को संभाला। इसके बाद दुनिथ वेल्लालागे ने 39 रनों की सूझबूझ भरी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत की मुहार तक पहुंचाया। अंत में नईम यंग की 7 गेंदों में 17 रनों की पारी भी अहम थी जिसके चलते बारबाडोस ने 2 विकेट से ये मैच जीत लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार