कोलकाता, 15 अप्रैल | कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शनिवार को मिली हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने कहा कि उनकी टीम के बल्लेबाज इस मैच में मेजबान टीम के स्पिन गेंदबाजों को और बेहतर तरीके से खेल सकते थे। कोलकाता ने सनराइजर्स को ईडन गरडस स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-10 के मैच में 17 रनों से हराया। 

इस मैच में कोलकाता के दो स्पिनर कुलदीप यादव और सुनील नरेन खेले थे। कुलदीप ने सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर का अहम विकेट लिया, वहीं नरने ने अहम समय पर दीपक हुड्डा को आउट किया।  मैच के बाद नेहरा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "इस मैच का टर्निग प्वाइंट कुलदीप और नरेन का स्पेल था।"

Advertisement

PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

उन्होंने कहा, "हम स्पिन को और बेहतर खेल सकते थे। इस विकेट पर तेज गेंदबाजों को खेलना आसान था, खासकर नई गेंद से। इसलिए अगर हमने स्पिन को अच्छे से खेला होता तो परिणाम बेहतर हो सकता था।" नेहरा ने कहा कि हार का अंतर टी-20 के लिहाज से बड़ा लग सकता है, लेकिन कुछ बड़े शॉट मैच हमारे पक्ष में मोड़ सकते थे।

Advertisement

PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

उन्होंने कहा, "एक गेंदबाज के तौर पर मेरा मानना है कि हम 10-12 रन कम खर्च कर सकते थे। लेकिन टी-20 में हार के बाद अगर-मगर हमेशा रहेगा। इस मैदान पर 170 रन बनाए जा सकते थे। हम 15 रन पीछे रह गए और टी-20 में यहा बड़ा अंतर है, लेकिन अगर आप इसे दूसरे तरीके से देखेंगे तो यह दो बड़े शॉट की बात थी।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार