बल्लेबाज ने क्रिकेट मैच में डेविड वार्नर की ही तरह दो टप्पा की गेंद पर छक्का मारने की कोशिश की, लेकिन इस प्रक्रिया का अंत बड़े ही मज़ेदार तरीके से हुआ। सोशल मीडिया पर एक क्लिप तेजी से वायरल हो रही है जिसमें बल्लेबाज एक गेंदबाज की डबल बाउंस वाली गेंद को मारने की कोशिश करता दिख रहा है, लेकिन अंत में वह रन आउट हो जाता है।

Advertisement

गेंद को हिट करने का इरादा डेविड वार्नर और इस बल्लेबाज के स्ट्रोक के बीच एकमात्र समानता है। क्योंकि यह बल्लेबाज अपने स्ट्रोक को खेलने के लिए खुद को क्रिकेट पिच से दूर ले जाता है। डेविड वॉर्नर तो फिर भी पिच के थोड़ा करीब थे लेकिन, ये बल्लेबाज गेंद को हिट करने के लिए काफी दूर निकल जाता है।

Advertisement

जब बल्लेबाज अपना स्ट्रोक खेलने की कोशिश कर रहा था तो वह चूक गया और खुद को फील्डर के पास पाया। बस यहीं पर फील्डर ने चालाकी दिखाई और गेंद को विकेटकीपर की ओर फेंकने में बिल्कुल भी समय बर्बाद नहीं किया। बल्लेबाज दो टप्पा खाई गेंद पर छक्का तो नहीं मार सका लेकिन रनआउट जरूर हो गया।

बता दें कि पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में डेविड वॉर्नर ने मोहम्मद हफीज की 2 टप्पा की गेंद पर छक्का लगाया था। डेविड वॉर्नर के ऐसा करने पर कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने इसे खेल भावना के हित में नहीं माना था और डेविड वॉर्नर की जमकर आलोचना की थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार