बीबीएल के 36वें मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने मेलबर्न स्टार्स को 5 विकेट से हरा दिया। देखें लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement

इस मैच में मेलबर्न स्टार्स के दिए गए 150 रनों के लक्ष्य को एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 19वें ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल किया है। टीम की ओर से मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज जोनाथन वेल्स ने सबसे ज्यादा 36 रनों की पारी खेली। इसके अलावा ओपनर फिलिप साल्ट ने 31 रनों की पारी खेली। अंत के ओवरों में रे गिब्सन ने 13 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली और टीम को जीत के दरवाजे पर ले गए। 

Advertisement

मेलबर्न स्टार्स की ओर से एडम जाम्पा ने 2 विकेट तो सैम रैनबर्ड, ग्लेन मैक्सवेल और हरिस रौफ के खाते में एक-एक विकेट गया। 

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेलबर्न स्टार्स ने निक मैडिंसन के 48 रन तो वहीं मार्कस स्टोइनिस ने 47 रनों की पारी खेली। इन दोनों के प्रयासों से मेलबर्न स्टार्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। 

एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से डेनियल वोरल, वेस एगर और राशिद खान को 2-2 विकेट मिले और हैरी कन्वे के खाते में एक विकेट गया।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार