Big Bash League 2020-21: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। मेलबर्न में भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद जो बर्न्स को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा और सीरीज के बाकी बचे दो टेस्ट मैचों से उन्हें ड्रॉप कर दिया गया।

Advertisement

टीम से ड्रॉप होने के बाद जो बर्न्स ने ऑस्ट्रेलिया में चल रही बिग बैश लीग में शिरकत की और धमाकेदार पारी खेलकर आलोचकों को करारा जवाब दिया। बिग बैश लीग के 28वें मैच में जो बर्न्स ने 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 38 गेंद में 52 रनों की धामकेदार पारी खेली। हालांकि इस मैच में जो बर्न्स चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे। 

Advertisement

वहीं अगर मैच की बात करें तो इस मुकाबलेम में ब्रिसबेन हीट ने सिंडनी थंडर को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडनी थंडर ने 9 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए थे। 175 रनों का पीछा करने उतरी ब्रिसबेन हीट की टीम ने 5 विकेट रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया था।  

जो बर्न्स के अलावा क्रिस लिन ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंद में 30 रन बनाए। क्रिस लिन ने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और 2 छक्के लगाए। ब्रिसबेन हीट के कप्तान जिमी पियरसन 11 गेंद में 15 रन बनाकर नाबाद रहे। मुजीब उर रहमान को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुजीब ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार