पर्थ में खेल गए बीबीएल के 31वें मुकाबले में सिडनी थंडर ने होबार्ट हरिकेन्स को 39 रनों से हरा दिया।

Advertisement

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडनी थंडर ने उस्मान ख्वाजा के 49 रन, एलेक्स रॉस के 44 रन और आखिरी के ओवरों में बेन कटिंग के 14 गेंदों में 31 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर होबार्ट की टीम के सामने 168 रनों का लक्ष्य रखा। 

Advertisement

होबार्ट हरिकेन्स की ओर से डार्सी शार्ट ने 3 तो वहीं संदीप लामिछाने को एक विकेट हासिल हुआ। बल्लेबाज अर्जुन नायर रनआउट हुए।

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी होबार्ट हरिकेन्स की टीम को ओपनर ने ठीक-ठाक शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 36 रन जोड़े। बाद में डेविड मलान और कप्तान हैंड्सकॉम्ब ने भी 24 गेंदों में 30 रन बनाकर टीम को जीत दिलवाने की कोशिश की लेकिन अंत में होबार्ट हरिकेन्स की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 128 रन ही बना सकी और लक्ष्य से 39 रन दूर रह गई। 

सिडनी थंडर की ओर से नाथन मैकन्ड्रयू, क्रिस ग्रीन और तनवीर सांगा को 2-2  विकेट तो वही अर्जुन नायर और एडम मिलने को एक-एक विकेट हासिल हुआ। 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार