बेन मैकडरमोट (Ben McDermott) की तूफानी पारी के दम पर होबार्ट हरिकेंस (Hobart Hurricanes) ने कैनबरा के मनुका ओवल स्टेडियम में खेले गए बिग बैश लीग के 43वें मुकाबले में सिडनी थंडर (Sydney Thunder) को 6 विकेट से हरा दिया। 11 मैच में यह होबार्ट की छठी जीत औऱ वह पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। थंडर के 177 रनों के जवाब में होबार्ट ने 2 ओवर बाकी रहते ही जीत हासिल कर ली। देखें पूरा स्कोरकार्ड

सिडनी थंडर की पारी

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिडनी थंडर ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। टीम के टॉप स्कोरर रहे सैम बिलिंग्स ने 34 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली। इसके अलावा ओपनर एलेक्स हेल्स ने 29 और उस्मान ख्वाजा ने 27 रन का योगदान दिया।

Advertisement

होबार्ट के लिए स्कॉट बॉलैंड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए, इसके अलावा नाथन एलिस के खाते में 1 विकेट आया।

होबार्ट हरिकेंस की पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी होबार्ट की शुरूआत बहुत खराब रही और डी'आर्सी शॉर्ट (6) औऱ विल जैक्स (0) की ओपनिंग जोड़ी 13 रनों के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गई।

इसके बाद मैकडरमोट ने डेविड मलान के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी की। मैकडरमोट ने 56 गेंदों में 8 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 96 रन की पारी खेली। वहीं मलान ने 28 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 42 रन बनाए। इन दोनों के पवेलियन लौटने के बाद कप्तान पीटर हैंडसकॉम्ब (21*) ने टिम डेविड (7*) के साथ मिलकर टीम को जीत की दहलीज पार कराई।

थंडर के तनवीर संघा ने 2, वहीं एडम मिल्ने और नाथन मैकएंड्रयू ने 1-1 विकेट हासिल किया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार