जेसन रॉय के तूफानी अर्धशतक के दम पर पर्थ स्कॉर्चर्स ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए बिग बैश लीग सीजन दस के 50वें मुकाबले में मेलबर्न स्टार्स को 11 रन रनों से हरा दिया। 13 मैचों में आठवीं जीत के साथ पर्थ की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। देखें पूरा स्कोरकार्ड

पर्थ स्कॉर्चर्स की पारी

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पर्थ की टीम को जेसन रॉय और लियाम लिविंगस्टोन की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरूआत दी और पहले विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की। जेसन रॉय ने 32 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली, वहीं लिविंगस्टोन ने 24 रन बनाए।

Advertisement

इसके बाद कॉलिन मुनरो ( 30 गेंदों में नाबाद 46 रन) और जोश इललिस (26) की पारियों से पर्थ ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 182 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

मेलबर्न के लिए जहीर खान, एडम जाम्पा, नाथन कुल्टर नाइल और मार्कस स्टोइनिस ने 1-1 विकेट हासिल किया।

मेलबर्न स्टार्स की पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेलबर्न स्टार्स की शुरूआत खराब रही और मार्कस स्टोइनसिस (14) और और सेब गॉच (18) की ओपनिंग जोड़ी सस्ते में पवेलियन लौट गई। इसके बाद निक लार्किन ने 44 गेंदों में 9 चौकों और 1 छक्के की मदद से 70 रन की तूफानी पारी खेली। लेकिन दूसरे छोर से कोई बल्लेबाज उनके साथ क्रीज पर नहीं टिक सका, जिसके कारण टीम निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 171 तक ही पहुंच पाई।

पर्थ के लिए एंड्रयू टाई ने 2, झाई रिचर्डसन, जेसन बेहरनडोर्फ और फवाद अहमद ने 1-1 विकेट हासिल किया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार