मेलबर्न स्टार्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच रविवार को बिग बैश लीग (बीबीएल) का मैच जंक्शन ओवल में शुरू हो गया है। यहां टीमों में कई नए कोविड-19 से संक्रमित मामले मिले थे। पर्थ स्कॉर्चर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 

Advertisement

सप्ताह की शुरुआत में स्टार्स कैंप में कुल 18 कोविड-19 से संक्रमित मामले देखे गए, जिनमें दस खिलाड़ी और आठ स्टाफ के सदस्य शामिल थे। सेन डॉट कॉम डॉट एयू की एक रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार शाम को तीन और खिलाड़ी कोविड से संक्रमित पाए गए हैं। मामलों को देखते हुए टीम में खिलाड़ियों की संख्या और कम हो गई है।

Advertisement

खेल 30 दिसंबर के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन स्टार्स सपोर्ट स्टाफ के सदस्य कोविड से संक्रमित मिले थे। इस दौरान मैच को स्थगित करना पड़ा था। कोविड के कारण स्थगित होने वाला यह पहला बीबीएल का मैच था। वहीं, सिडनी थंडर और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच हुए 31 दिसंबर को चार खिलाड़ियों के कोविड निकलने के बावजूद खेला गया था।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार