नई दिल्ली, 19 सितम्बर | बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) के अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह ने प्रशासकों की समिति (सीओए) के अध्यक्ष विनोद राय, बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राहुल जौहरी और महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) सबा करीम के खिलाफ सर्वोच्च अदालत के आदेश के उल्लंघन करने के कारण अवमानना का मुकदमा दायर किया है।

Advertisement

जगन्नाथ का कहना है कि इन लोगों ने सर्वोच्च अदालत के नौ अगस्त 2018 के आदेश का उल्लंघन किया है।

Advertisement

जगन्नाथ ने इससे पहले एक पत्र लिखकर इन सभी को केस करने की चेतावनी दे दी थी। उन्होंने अपने पहले के पत्र में कहा था कि अगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अपनी वेबसाइट पर गोपाल बोहरा और रबि शंकर के नेतृत्व वाली गैरपंजीकृत बीसीए के संविधान को अपनी वेबसाइट से नहीं हटाती है तो वह इन सभी के खिलाफ अदालत की अवमानना का मुकदमा करेंगे।

अंतत: जगन्नाथ ने इन सभी के खिलाफ अवमानना का मुकदमा दायर कर दिया है। जगन्नाथ ने अपनी शिकायत में सीओए सदस्यों, जौहरी और करीम के खिलाफ मुकादमा दायर करने को कहा है। इस शिकायत की एक प्रति आईएएनएस के पास है।

अपनी याचिका में जगन्नाथ ने कहा है, "आप इन उत्तरदाताओं के खिलाफ जानबूझकर सर्वोच्च अदालत के नौ अगस्त 2018 के आदेश को न मानने के कारण अवमानना का मुकादमा शुरू कीजिए।"

बीसीए के अध्यक्ष ने न सिर्फ गैरपंजिकृत संविधान को लेकर इन सभी को चेतावनी दी थी बल्कि बिहार में अंडर-16 आयु वर्ग में चुनिंदा खिलाड़ियों की उम्र जांच कार्यक्रम को भी रुकवा देने के कारण करीम को घसीटा है। जगन्नाथ ने कहा था कि करीम ने दूसरे समूह द्वारा चुने गए खिलाड़ियों की मेडिकल जांच के बाद अन्य समूह के खिलाड़ियों की मेडिकल जांच को बीच में ही रुकवा दिया था।

Advertisement

जगन्नाथ ने कहा है कि अदालत को बताया है कि उन्होंने करीम से इस मामले को लेकर जवाब मांगा था लेकिन करीम ने इसका कोई जवाब नहीं दिया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार