25 फरवरी। बांग्लादेश अपने संस्थापक शेख मुजीबर रहमान की 100वीं वर्षगांठ पर एशिया एकादश और विश्व एकादश के बीच ढाका में शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में दो टी-20 मैच खेली जाएगी। ऐसे में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस ऐतिहासिक टी-20 टूर्नामेंट के लिए एशिया XI टीम की घोषणा कर दी है।

Advertisement

एशिया XI टीम में भारत के 6 दिग्गज को शामिल हैं। विराट कोहली, केएल राहुल, शिखर धवन, ऋषभ पंत. मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव एशिया XI टीम के तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। 

Advertisement

एशिया XI टीम में श्रीलंका, नेपाल और अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी मौजूद हैं। बांग्लादेश के तरफ से तमीम इकबाल, लिटन दास, मुशफिकुर रहीम और मुस्तफ़िज़ूर रहमान जैसे क्रिकेटर एशिया XI टीम का हिस्सा हैं। इसके साथ - साथ श्रीलंका के थिसारा परेरा और लसिथ मलिंगा को भी एशिया इलेवन टीम में शामिल किया गया है।

अफगानिस्तान के तरफ से राशिद खान, मुजीब उर रहमान एशिया इलेवन की टीम का हिस्सा हैं। वहीं नेपाल के स्पिनर संदीप लामिछाने भी इस ऐतिहासिक टी-20 मैच में खेलते हुए नजर आएंगे।

एशिया XI
विराट कोहली, केएल राहुल, शिखर धवन, तमीम इकबाल, लिटन दास, ऋषभ पंत, मुशफिकुर रहीम, थिसारा परेरा, राशिद खान, मुस्तफ़िज़ूर रहमान, लसिथ मलिंगा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और मुजीब उर रहमान, संदीप लामिछाने

Advertisement

गौरतलब है कि एशिया एकादश और विश्व एकादश के बीच ढाका में शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में दो टी-20 मैच होगी जो 18 और 21 मार्च को खेले जाएंगे। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार