BCCI ने किया भारतीय महिला टीम के सालाना कॉन्ट्रैक्ट्स का ऐलान, जानिए किसे मिला कौन सा ग्रेड

Updated: Thu, Apr 27 2023 13:15 IST
Cricket Image for BCCI ने किया भारतीय महिला टीम के सालाना कॉन्ट्रैक्ट्स का ऐलान, जानिए किसे मिला कौन (Image Source: Google)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को 2022-23 सीज़न के लिए भारतीय सीनियर महिला टीम के लिए वार्षिक खिलाड़ी कॉन्ट्रैक्ट्स की घोषणा कर दी है। इन कॉन्ट्रैक्ट्स को तीन ग्रेड्स में बांटा गया है जबकि पुरुष भारतीय टीम के ग्रेड्स को चार भागों में बांटा गया था। महिला क्रिकेट टीम में ए प्लस ग्रेड को नहीं रखा गया है यही कारण है कि इस कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ तीन ही ग्रेड हैं।

इस कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, उप-कप्तान स्मृति मंधाना, साथ ही दीप्ति शर्मा को ग्रेड ए में रखा गया है। जबकि रेणुका ठाकुर, जेमिमाह रोड्रिग्स, शफाली वर्मा, ऋचा घोष और राजेश्वरी गायकवाड़ को ग्रेड बी में रखा गया है। वहीं, ग्रेड सी में कुल सात महिला खिलाड़ियों को रखा गया है।

इन सात खिलाड़ियों में मेघना सिंह, देविका वैद्या, सब्बिनेनी मेघना, अंजलि सर्वणी, पूजा वस्त्रकर, स्नेह राणा, राधा यादव, हरलीन देओल और यास्तिका भाटिया के नाम शामिल हैं। बीते कुछ महीने महिला क्रिकेट के लिए काफी अच्छे रहे हैं। पिछले महीने ही महिला आईपीएल का पहला सीजन समाप्त हुआ था और उसी दौरान बीसीसीआई ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए ये ऐलान किया था कि अब से महिला और पुरुष क्रिकेटर्स को एक समान सैलरी दी जाएगी।

Also Read: IPL T20 Points Table

बीसीसीआई के इस फैसले की दुनियाभर में तारीफ हुई और महिला क्रिकेटर्स में खुशी का माहौल था। बीसीसीआई के इस फैसले के बाद अब ए ग्रेड में आने वाली महिला क्रिकेटर्स को भी सालाना 5 करोड़ दिए जाएंगे जबकि बी ग्रेड में 3 करोड़ और सी ग्रेड में 1 करोड़ सालाना रकम दी जाएगी। इसका मतलब ये है कि ए ग्रेड में आने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा को सालाना 5 करोड़ दिए जाएंगे। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें