IPL 2026 Full Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरूवार (26 मार्च) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दूसरे चरण के शेड्यूल की घोषणा कर दी। लीग चरण के बाकी 50 मैच 13 अप्रैल से 24 मई, 2026 तक भारत के 12 वेन्यू पर खेले जाएंगे।
दूसरे चरण के मैच बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे।
दूसरे चरण में पहला मैच 13 अप्रैलक को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। दूसरे चरण में आठ डबल-हेडर होंगे, जिसमें दोपहर के मैच 03:30 PM (भारतीय समय अनुसार) से और शाम के मैच 07:30 PM से शुरू होंगे।
पंजाब किंग्स अपने घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में खेलेगी, जिसमें इस चरण के दौरान धर्मशाला में तीन मैच शामिल हैं। राजस्थान रॉयल्स जयपुर में चार घरेलू मैचों की मेज़बानी करेगी, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीन और रायपुर में दो घरेलू मैच खेलेगी।
प्लेऑफ़ के वेन्यू की घोषणा बाद में की जाएगी।
Also Read: LIVE Cricket Score
बता दें कि तीन राज्यों मे चुनाव के चलते बीसीसीआई ने दो चरण में आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान किया। पहले चरण में 28 मार्च से 12 अप्रैल तक 20 मुकाबले खेले जाएंगे। सीजन की शुरूआत शनिवार (28 मार्च) को मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले से होगी।