नई दिल्ली, 7 अप्रैल | अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने रविवार को यहां अंडर-23 वुमेंस वनडे चैलेंजर ट्रॉफी के लिए टीमों की घोषणा की। यह टूर्नामेंट 20-24 अप्रैल तक रांची में खेला जाएगा।

Advertisement

टूर्नामेंट में कुल तीन टीमें होंगी- इंडिया-रेड, इंडिया-ग्रीन और इंडिया-ब्लू। सभी टीमें एक-एक बार एक-दूसरे का मुकाबला करेगी।

Advertisement

फाइनल मुकाबला 24 अप्रैल को खेला जाएगा। सभी टीमों में 13-13 खिलाड़ी हैं जोकि खिताब जीतने के लिए अपना जौहर दिखाएंगे। 

हरलीन देओल को इंडिया रेड और सुश्री दिव्यदर्शनी को इंडिया ग्रीन की कमान सौंपी गई है। देविका वैद्य, इंडिया ब्लू की कप्तान होगी। 

सभी मुकाबले इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में खेले जाएंगे। 

टीम :

Advertisement

इंडिया ब्लू: देविका वैद्य (कप्तान), नुजहत परवीन, शेफाली वर्मा, सिमरन, तनुश्री सरकार, प्रतिज्ञा राणा, मन्नू मणि, तनुजा कंवर, सी.प्रत्यूषा, सिमरन दिल बहादुर, कशामा सिंह, वृषाली भगत और इंद्राणी रॉय।

इंडिया ग्रीन: सुश्री दिव्यदर्शनी (कप्तान), शिवाली शिंदे, प्रिया पुनिया, यास्तिका भाटिया, आयुषी गर्ग, द्रष्या आई.वी, एकता सिंह, राधा यादव, राशी कनौजिया, मनाली दक्षिणिणी, रेणुका सिंह, अक्षय ए और एस.अनुषा।

इंडिया रेड: हरलीन देओल (कप्तान), आर.कल्पना, एस.मेघना, रिधिमा अग्रवाल, रूजू साहा, तेजल हस्बनीस, सी.एच. झांसीलक्ष्मी, रेणुका चौधरी, तेजस्विनी दुर्गाद, अरुंधति रेड्डी, शांति कुमारी, देवयानी प्रसाद और सुमन मीणा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार