आईपीएल 2026 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए एक नया और काफी सख्त नियम लागू कर दिया है। अब मैच के दिनों में कोई भी खिलाड़ी या टीम स्टाफ स्मार्ट ग्लास, स्मार्ट गॉगल्स या ऐसे किसी भी हाई-टेक चश्मे को ड्रेसिंग रूम और टीम एरिया में इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। BCCI की एंटी करप्शन और सिक्योरिटी यूनिट (ACSU) ने साफ कर दिया है कि मैच वाले दिन इन डिवाइसेज़ को जमा करना जरूरी होगा।

Advertisement

दरअसल, पिछले कुछ समय में कई टेक कंपनियां इंडियन प्रीमियर लीग में ऐसे स्मार्ट चश्मे प्रमोट कर रही थीं जो देखने में बिल्कुल सामान्य सनग्लास जैसे लगते हैं, लेकिन उनमें कैमरा, लाइव स्ट्रीमिंग, कॉलिंग और मैसेजिंग जैसी सुविधाएं मौजूद होती हैं। यही वजह है कि BCCI को ये कदम उठाना पड़ा। नई गाइडलाइन के मुताबिक खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ जब भी स्टेडियम पहुंचेंगे, उन्हें अपने स्मार्ट ग्लास ‘सिक्योरिटी लिआज़न ऑफिसर’ यानी SLO के पास जमा कराने होंगे।

Advertisement

BCCI का मानना है कि इन डिवाइसेज़ का गलत इस्तेमाल मैच के दौरान रियल टाइम जानकारी बाहर भेजने के लिए किया जा सकता है। बोर्ड ने साफ चेतावनी दी है कि अगर कोई खिलाड़ी या स्टाफ सदस्य नियम तोड़ते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर जुर्माना और पर्सनल पेनल्टी भी लगाई जा सकती है।

Also Read: LIVE Cricket Score

हाल ही में IPL 2026 में कुछ विवाद भी सामने आए थे, जिसके बाद BCCI और ज्यादा सख्त हो गया। राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर पर डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल करने के कारण जुर्माना लगाया गया था। वहीं, कप्तान रियान पराग भी ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट इस्तेमाल करते कैमरे में कैद हुए थे, जिसके बाद उन पर भी कार्रवाई हुई थी। ऐसे में अब साफ है कि BCCI आने वाले समय में टेक्नोलॉजी और खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चाहता।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार