नई दिल्ली, 6 सितम्बर | प्रशासकों की समिति (सीओए) ने बीसीसीआई से संबंध रखने वाले राज्य संघों के चुनाव की तारीख को 14 सिंतबर से बढ़ाकर 28 सिंतबर कर दिया है।

Advertisement

सीओए ने हालांकि अब यह साफ कर दिया है कि तारिखों में अब किसी तरह का विस्तार नहीं किया जाएगा क्योंकि बीसीसीआई के चुनावों के लिए 22 अक्टूबर को आयोजित की जाने वाली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के लिए नोटिस 21 दिन पहले दिया जाना है। 22 अक्टूबर से अगर 21 दिन पहले की तारीख देखी जाएगी तो वह 30 सितंबर निकलेगी। 

Advertisement

सीओए ने एक बयान जारी कर रहा, "बीसीसीआई के चुनावों की तारीख में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बीसीसीआई के चुनाव 22 अक्टूबर को आयोजित किए जाएंगे। राज्य संघों के चुनावों की तारीखों को बढ़ाकर 14 से 28 सिंतबर तक कर दिया गया है। 28 सिंतबर के बाद तारीखों में कोई और विस्तार नहीं किया जाएगा क्योंकि बीसीसीआई के चुनावों के लिए जो एजीएम होनी हैं उसके लिए नोटिस 21 दिन पहले जाना है और एजीएम 22 अक्टूबर को होनी है ऐसे में 21 दिन पहले की तारीख 30 सितंबर होती है। राज्य संघ बीसीसीआई के चुनावों के लिए अपने प्रतिनिधियों के नाम 28 सितंबर 2019 तक भेज सकती हैं।"

उन्होंने कहा, "सभी राज्य संघों जिन्होंने अपने संशोधित संविधान को मंजूरी के लिए प्रशासकों की सीमति (सीओए) के पास नहीं भेजा है और चुनावों के लिए चुनाव आयुक्त नहीं किया है, चुनावों के लिए नोटिस नहीं भेजा है, वह यह सभी चीजें 12 सितंबर से पहले पूरी कर लें।"

सीओए ने साफ कर दिया है कि तारीखों को आगे बढ़ाए जाने के लिए अगर कोई और अपील की जाती हो तो उसे माना नहीं जाएगी। 

बयान में कहा गया है, "सीओए अब तारीखों में विस्तार की किसी भी तरह की अपील को नहीं मानेगी।" सीओए ने कहा है कि उसे चुनावों की तारीखों को आगे बढ़ाए जाने को लेकर अपीलें आ रही थीं। 

Advertisement

उन्होंने कहा, "पिछले कुछ दिनों से, सीओए को राज्य संघों और चुनाव आयुक्तों से राज्य संघों के चुनाव पूरे कराए जाने की तारीखों को आगे बढ़ाए जाने की अपील मिल रही थी।"

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार