नई दिल्ली, 12 मार्च| भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार (15 मार्च) को लखनऊ में होने वाला दूसरा वनडे और बुधवार (18 मार्च) को कोलकाता में खेला जाने वाला तीसरा वनडे मैच दर्शकों के बिना ही खाली स्टेडियम में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।  

Advertisement

यह फैसला देशभर में फैले कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए लिया गया है। खेल मंत्रालय ने गुरुवार को सभी खेल महासंघों से कहा है कि कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए वे यह सुनिश्चित करें कि देश में होने वाले किसी भी खेल आयोजन के लिए दर्शकों को न आमंत्रित किया जाए।

Advertisement

मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी कर राज्य सरकारों से कहा है कि कोरोनावायरस से निपटने के लिए सलाह जारी कर दी गई है और इसका पालन किया जाना चाहिए।

सरकार के इस निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को लखनऊ में होने वाले दूसरा वनडे और कोलकाता के ईडन गार्डन्स मे खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच को दर्शकों के बिना ही खाली स्टेडियम में आयोजित कराने का फैसला किया है।

खेल मंत्रालय ने बीसीसीआई सहित सभी खेल महासंघों को लिखे पत्र में कहा कि आप सभी को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी इस दिशा-निर्देश का पालन करना होगा। किसी भी खेल आयोजन में दर्शकों को शामिल नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही एक स्थान पर कई सारे लोगों का जमा होना भी मना है।

केंद्र सरकार ने बुधवार को राजनयिक और नौकरी सम्बंधी वीजा को छोड़कर बाकी सभी वीजा पर अभी रोक लगा दी है।

Advertisement

यह प्रयास कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए किया गया है। देश में कोरोनावायरस से प्रभावित लोगों की संख्या 70 से अधिक हो गई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोनावायरस को महामारी करार दिया है। इससे दुनिया भर में एक लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं और अब तक 4000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार