बीसीसीआई की सीनियर सिलेक्शन कमेटी के प्रमुख अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) का कार्यकाल औऱ आगे बढ़ सकता है। उनका कॉन्ट्रैक्ट इस साल जून में खत्म हो रहा था, बता दें कि उनके अभी तक के कार्यकाल में भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफियां जीती हैं।
इंडियन एक्सप्रैस की खबर के अनुसार अगरकर के कॉन्ट्रैक्ट को जून 2027 के लिए बढ़ाया जाने वाला है।
अगरकर के चीफ सिलेक्टर रहते हुए भारत ने 2024 औऱ 2026 वर्ल्ड कप जीता और पिछले साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी। इसके अलावा भारतीय टीम घर पर 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भी पहुंची। अगले साल अक्टूबर और नवंबर में होने वाले 50-ओवर के वर्ल्ड कप को देखते हुए, बीसीसीआई कड़े फैसलों के लिए जाने जाते हैं अगरकर को लंबे समय तक अपने साथ बनाए रखने का इच्छुक है।
BCCI के एक अधिकारी ने कहा, “अगरकर के कार्यकाल में टीम में बदलाव का दौर बेहद सहज रहा और टीम ने निडर होकर बड़े फ़ैसले लिए। बोर्ड को लगा कि उन्हें अपना काम जारी रखना चाहिए। बीसीसीआई के पदाधिकारी आईपीएल मैचों के दौरान उनसे मिलकर उन्हें आगे की जानकारी देंगे।"
बोर्ड निरंतरता और अनुभव चाहता था, खासकर तब जब 2 सिलेक्टर आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा सिलेक्शन कमेटी में शामिल हुए एक साल भी पूरा नहीं हुआ है।
अगरकर के कार्यकाल के दौरान विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन जैसे दिग्गजों की भी टेस्ट टीम से वापसी हुई। इसके अलावा शुभमन गिल को टेस्ट औऱ वनडे टीम की कप्तानी सौंपी गई और सूर्यकुमार को टी-20 इंटरनेशनल टीम की कमान सौंपी गई।
Also Read: LIVE Cricket Score
हालांकि उनके कार्यकाल में टेस्ट में भारतीय टीम का खेल खास नहीं रहा लेकिन लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में बहुत कामयाबी मिली।