दुनिया की सबसे पसंदीदा लीग आईपीएल का आगाज़ हो चुका है। इस साल टूर्नामेंट में दस टीमों ने हिस्सा लिया है, जिसके लिए मेगा ऑक्शन भी किया गया था। हालांकि, ऑक्शन के बाद कुछ खिलाड़ियों ने लीग शुरू होने से पहले ही टूर्नामेंट से अपने नाम वापस ले लिए जिस वजह से फ्रेंचाइजी को उनके रिप्लेसमेंट और टीम कॉम्बिनेशन पर भी से माथा पच्ची करने पड़ी है। यही वजह है अब बीसीसीआई ऐसे खिलाड़ियों के ऊपर कार्रवाई करने के लिए नए नियम लाने पर विचार कर रहा है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई ऐसे मामलों पर रोक लगाना चाहता है जिसमे खिलाड़ी छोटे-छोटे कारणों के लिए आईपीएल से नाम वापिस ले लेते हैं। हाल ही में इस मुद्दे को आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल में भी उठाया गया था, जिसमे जीसी ने कहा कि 'हम फ्रेंचाइजियों के प्रति प्रतिबंध हैं। सभी फ्रेंचाइजी काफी प्लानिंग करने के बाद खिलाड़ियों पर बोली लगाती हैं, ऐसे में अगर कोई खिलाड़ी छोट-छोटे कारणों से टूर्नामेंट से नाम वापस लेता है तो उनकी कैल्क्युलेशन खराब हो जाती है।'

Advertisement

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है कि ऐसी कोई नीति नहीं होगी जिसके तहत आईपीएल से नाम वापस लेने वाले सभी प्लेयर्स को निश्चित समय के लिए टूर्नामेंट में आने से रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्रवाई करने से पहले हर मामले पर रिसर्च की जाएगी ताकि पता चल सके की प्लेयर ने जो रीज़न दिया है वह वास्तविकता है या नहीं।

गौरतलब है कि ज्यादातर मौकों पर खिलाड़ी चोट या इंटरनेशनल ड्यूटी के कारण टूर्नामेंट से नाम वापस ले लेते हैं। लेकिन बीते समय मे कई ऐसे खिलाड़ियों को भी देखा गया है जिन्होंने बेहद ही छोटे कारणों के चलते लीग से नाम वापस लिया है। हाल ही गुजरात टाइटंस की टीम में शामिल जेसन रॉय ने भी ऑक्शन में बिकने के बाद बायो बबल और फैमिली के साथ समय बिताने का हवाला देते हुए नाम वापस ले लिया था।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार