नई दिल्ली, 24 मई| लॉकडाउन के चौथे चरण में व्यक्तिगत ट्रेनिंग शुरू करने की सरकार से इजाजत मिलने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर कोरोनावायरस महामारी के बीच शनिवार को मुंबई में आउटडोर ट्रेनिंग शुरू करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने।

Advertisement

इस ट्रेनिंग से शार्दूल अब सुर्खियों में आ गए हैं क्योंकि बीसीसीआई से अनुबंधित खिलाड़ियों को आउटडोर ट्रेनिंग शुरू करने से पहले बोर्ड की मंजूरी लेनी जरूरी है।

Advertisement

बीसीसीआई के अधिकारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बोर्ड से मंजूरी लिए बिना शार्दूल ने ट्रेनिंग शुरू करने का फैसला किया।

अधिकारी ने कहा, "उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी गई है क्योंकि वह अनुबंधित खिलाड़ी हैं। दुर्भाग्यपूर्ण उन्होंने ऐसा किया, जोकि उन्हें नहीं करना चाहिए था। यह एक अच्छा कदम नहीं है।"

शार्दूल के अलावा भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अययर भी इस समय मुंबई में मौजूद हैं। लेकिन उनमें से किसी भी खिलाड़ी ने आउटडोर ट्रेनिंग शुरू करने का फैसला नहीं किया, क्योंकि उनका कहना है कि वे इस समय घरों में है और उन्होंने अब तक किसी स्पोटर्स कॉम्पलेक्स को नहीं छुआ है।

शार्दूल बीसीसीआई से अनुबंधित खिलाड़ी हैं और वह मौजूदा अनुबंध सूची के ग्रेड-सी का हिस्सा हैं। इससे भी ज्यादा अहम बात यह है कि उन्होंने एक ऐसे शहर में प्रशिक्षण किया है, जो इस समय देश में कोरोनावायरस की सबसे ज्यादा चपेट में है।

Advertisement

बोर्ड के सूत्रों ने कहा कि शार्दूल ने पालघर जिले में ट्रेनिंग शुरू किया है, जो रेड जोन में नहीं है। इसके बावजूद उनका यह कदम सही नहीं है क्योंकि उन्होंने इसके लिए बीसीसीआई से मंजूरी नहीं ली है।

मीडिया में जारी खबरों में कहा गया है कि शार्दूल ने पालघर दाहानु तालुका खेल संघ ने बोइसर में नेट अभ्यास किया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार