Advertisement

नई दिल्ली, 24 अगस्त | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सहित कई क्रिकेटरों ने पूर्व वित्त मंत्री और पूर्व बीसीसीआई उपाध्यक्ष अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Advertisement

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और अब भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने ट्विटर पर लिखा, "एक पिता आपको बोलना सिखाता है, लेकिन पिता समान व्यक्ति आपको यह कला सिखाता है कि कैसे बोलना है। एक पिता आपको चलना सिखाता है, लेकिन पिता समान व्यक्ति सिखाता है कि कैसे चलना है।
 एक पिता आपको नाम देता है, लेकिन पिता समान व्यक्ति आपको पहचान देता है। मेरे पिता समान अरुण जेटली नहीं रहे। मुझसे मेरा एक हिस्सा दूर चला गया है।"

वीरेंद्र सहवाग ने कहा, "अरुण जेटली जी के जाने से बहुत दुख है। उन्होंने दिल्ली के क्रिकेटरों को भारत का प्रतिनिधित्व करने में अहम भूमिका निभाई। एक वक्त था, जब दिल्ली के क्रिकेटरों को हाई लेवल तक जाने का चांस नहीं मिल पाता था, लेकिन डीडीसीए की लीडरशिप के दौरान उन्होंने दिल्ली के क्रिकेटरों को यह मौके दिलवाए।"

उन्होंने कहा, "वह खिलाड़ियों की जरूरतें सुनते थे और उन्हें हल भी करते थे। मैं निजी तौर पर उनके साथ एक बेहद खूबसूरत रिलेशनशिप शेयर करता हूं। मेरी प्रार्थना और संवेदना उनके परिवार के साथ है। ओम शांति।"

बीसीसीआई अध्यक्ष सीके खन्ना ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, "यह पूरे देश के लिए बड़े दु:ख का दिन है। हमने जेटली जी को खो दिया है। वह एक विनम्र और आत्मबल के धनी इंसान थे जो अपनी मेहनत से नई ऊंचाइयों पर पहुंचे थे। उन्होंने आधुनिक भारत के इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी है।"

Advertisement

खन्ना ने कहा, "जेटली जी का निधन व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए भी एक बड़ी क्षति है। हमारा जुड़ाव श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के दिनों से था और हमने साथ काम किया था। कॉलेज यूनियन में वह अध्यक्ष और मैं महासचिव था।"

बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा, "मैंने उनके साथ डीडीसीए और बीसीसीआई में क्रिकेट प्रशासन में भी काम किया। वह क्रिकेट के भी कुशल प्रशासक थे और क्रिकेट में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। आज भारत ने अपना बड़ा राजनेता खो दिया है और व्यक्तिगत रूप से मैंने अपना प्रिय मित्र खो दिया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।"

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार