बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक भारतीय पत्रकार दादा प्लीज कह कहकर सौरव गांगुली से स्टेटमेंट देने की गुहार लगाता हुआ नजर आ रहा है। वहीं सौरव गांगुली इस पत्रकार को पूरी तरह से इग्नोर कर अपनी कार का दरवाजा बंद करते हुए दिख रहे हैं।

Advertisement

सौरव गांगुली के ऐसा करने पर ये पत्रकार सौरव गांगुली के काले शीशे वाली गाड़ी के कांच पर हाथ रखकर केवल 1 स्टेटमेंट देने के लिए फिर से प्लीज कहता है। हालांकि, सौरव गांगुली कार का दरवाजा नहीं खोलते और आस-पास खड़े सिक्योरिटी गार्ड उस पत्रकार से सौरव गांगुली की कार से दूर हो जाने के लिए कहते हैं।

Advertisement

इस वीडियो को जिस फैन ने शेयर किया है उसके साथ कैप्शन में लिखा, 'सौरव गांगुली का भारतीय पत्रकार के प्रति रवैया जिन्होंने दावा किया कि रमीज़ राजा ने उनका अपमान किया। सलाम रमीज राजा को जिन्होंनें पूरे मीडिया कॉन्फ्रेंस में उसे सहन किया।'

बता दें कि एशिया कप के दौरान रोहित जुगलान नाम के इस युवा पत्रकार के साथ रमीज राजा ने दुर्व्यवहार किया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। रमीज़ राजा से पाकिस्तान की हार पर इस पत्रकार ने सवाल पूछा जिसपर पीसीबी चेयरमैन झल्ला उठे थे। इस घटना के वीडियो के सामने आने के बाद रमीज़ राजा को जमकर ट्रोल किया गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार