नई दिल्ली, 14 जून | ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन ने शुक्रवार को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए राहत देते हुए कहा था कि जिन स्टेडियमों में 40,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है वह अगले महीने से 10,000 तक की तादाद में स्टेडियमों में दर्शकों को बैठा सकते हैं। लेकिन बीसीसीआई इसे लेकर ज्यादा दूर की नहीं सोच रही है और उसका कहना है कि भारतीय टीम वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी या नहीं, इसका फैसला भारतीय सरकार पर निर्भर होगा।

Advertisement

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना चाहती है, लेकिन इसको लेकर अंतिम फैसला सरकार और स्वास्थ अधिकारियों को लेना है, क्योंकि खिलाड़ियों की सुरक्षा प्राथमिकता है।

Advertisement

अधिकारी ने कहा, "यह ऑस्ट्रेलियाई सरकार का साहसिक कदम है और मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि उन्होंने यह कदम ऑस्ट्रेलिया में खेल की स्थिति को परखने के बाद ही लिया होगा। हम ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने पर काफी खुश होंगे, लेकिन कई और चीजों पर ध्यान देना होगा और ये सभी स्वास्थ संबंधी हैं। जिन बातों को ध्यान में रखकर फैसला लिया जाना है वो बीसीसीआई के हाथों में नहीं हैं।"

उन्होंने कहा, "हमें भारत सरकार और स्वास्थ अधिकारियों के निर्देशों को देखकर फैसला लेना होगा। हमारे लिए हमारे खिलाड़ियों और प्रशंसकों की सुरक्षा काफी अहम है। ऐसा नहीं है कि टीम को मुंबई से पुणे एक डिस्इंफेक्टेड बस में सफर करना है। वहां खेलकर वापस आना है और अपने-अपने घरों में सुरक्षित वातावरण में पहुंच जाना है।"

अधिकारी ने कहा कि प्रंशसकों की मौजूदगी एक जोखिम हो सकती है। उन्होंने कहा, "वर्ल्ड कप मंह स्टेडियम में प्रशंसकों का होना जोखिम होगा, खासकर कोविड-19 का लंबा और बिना लक्षण के मामलों को देखते हुए।"

वहीं, आईसीसी वर्ल्ड कप को लेकर रुको और इंतजार करो की नीति अपना रही है। उसने कहा है कि वह कार्यक्रम को लेकर अपनी रणनीति पर काम कर रही है। ऑस्ट्रेलिया में इसी साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाना है और कोविड-19 के चलते इस पर काले बादल मंडरा रहे हैं।

Advertisement

आईसीसी के एक अधिकारी ने ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 की स्थिति की चर्चा किए बिना कहा कि कार्यक्रम के मुताबिक संभावित प्लानिंग मेजबान देश की है

उन्होंने आईएएनएस से कहा, "हम अपनी संभावित नीति पर काम कर रहे हैं क्योंकि हमने पहले ही सही कार्यक्रम की नीति के बारे में बता दिया था।"

उनसे जब पूछा गया कि चूंकि कुछ खिलाड़ियों ने कहा था कि वह खाली स्टेडियमों में बिना दर्शकों के खेलने को लेकर सहज नहीं है तो ऐसे में क्या दर्शकों को स्टेडियम में मंजूरी देना प्लानिंग का हिस्सा है? इस पर अधिकारी ने कहा, कुछ और जोड़ने को है नहीं।

Advertisement

बीते कुछ आईसीसी बैठक में हिस्सा लेने वाले एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि देश में लोगों का प्रवेश इस बात पर भी काफी निर्भर करता है कि ऑस्ट्रेलिया कब तक अपनी यातायात संबंधी पाबंदियों को हटाता है।

उन्होंने कहा, "देखिए, प्रशंसकों को आने की मंजूरी देना बूस्ट हो सकता है लेकिन अगर कोई स्टेडियम में पॉजिटिव निकल गया तो यह जोखिम भी हो सकता है। लेकिन सबसे अहम बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक अपनी यातायात संबंधी पाबंदियां खत्म नहीं की हैं।"

उन्होंने कहा, "साथ ही ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की सीरीज किस तरह से होती है, इस पर भी काफी कुछ निर्भर करेगा और भविष्य की प्लानिंग के बारे में पता चलेगा। खाली स्टेडियम और भरे स्टेडियमों की बातों में मत पड़िए, क्योंकि यह उन चर्चाओं का हिस्सा रह चुके हैं, जिनमें बातें तय हुई हैं।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार