भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमरान मलिक 22 नवंबर, 2022 को 23 साल के हो गए। उमरान को उनके जन्मदिन के मौके पर कई दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी लेकिन बीसीसीआई को ये महंगा पड़ गया।

Advertisement

बीसीसीआई ने ट्विटर पर उमरान को उनके 23वें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, "यहां टीम इंडिया की युवा तेज सनसनी उमरान मलिक को जन्मदिन की शुभकामनाएं।"

Advertisement

बीसीसीआई का ये ट्वीट देखकर कई फैंस नाखुश थे क्योंकि उन्हें जन्मदिन की तो बधाई दी जा रही थी लेकिन मौजूदा न्यूजीलैंड दौरे पर उन्हें एक भी मैच नहीं खिलाया गया और खासकर उनके इस खास दिन पर भी भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच तीसरा मैच खेला जा रहा था लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया गया जिसके चलते फैंस काफी नाराज दिखे।

ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप से भारत के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद, कई विशेषज्ञों ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में उमरान मलिक को शामिल करने की मांग की और उमरान को न्यूज़ीलैंड दौरे पर शामिल भी किया गया लेकिन वो सिर्फ बेंच पर बैठे दिखे। ऐसे में फैंस का गुस्सा बीसीसीआई पर निकलना जायज था। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से बीसीसीआई पर अपनी नाराजगी प्रकट कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार