भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल (Arun Dhumal) ने सोमवार को उन रिपोर्टो को खारिज किया जिसमें यह कहा गया था कि विराट कोहली (Virat Kohli) आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के बाद लिमिटेड ओवरों की कप्तानी पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

Advertisement

ऐसी रिपोर्ट आई थी कि अगर भारत इस साल अक्टूबर-नवंबर में यूएई में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को जीतने में असफल रहा तो कोहली से लिमिटेड ओवरों की कप्तानी छीनी जा सकती है और उनकी जगह रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को इसकी जिम्मेदारी मिलेगी।

Advertisement

हालांकि, धूमल ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। धूमल ने आईएएनएस से कहा, "यह बकवास है और ऐसा कुछ होने नहीं जा रहा है। इस बारे में बस मीडिया में चर्चा चल रही है। बीसीसीआई ने इस मामले को लेकर कोई चर्चा नहीं की है।"

इससे पहले, यह रिपोर्ट आई थी कि कोहली टेस्ट क्रिकेट में काफी सफल हैं लेकिन लिमिटेड ओवरों के आईसीसी इवेंट में उनकी असफलता के कारण रोहित को इसका जिम्मा सौंपा जा सकता है।

सूत्रों ने कहा था कि बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की हार के बाद से इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं, जहां वे कथित तौर पर भारतीय कप्तान के टीम चयन से नाखुश थे। कोहली ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के दौरान तेज गेंदबाजों के अनुकूल और ओवरकास्ट वातावरण में दो स्पिनरों को खिलाया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार