6 जनवरी। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी चार दिनी टेस्ट मैच के विचार को खारिज कर दिया है। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप-2023 से चार दिन के टेस्ट मैच को लाने पर विचार कर रही है, जिसका कई पूर्व और मौजूदा खिलाड़ी लगातार विरोध कर रहे हैं। अख्तर को लगता है कि आईसीसी बीसीसीआई की मंजूरी के बिना इस विचार पर अंतिम मुहर नहीं लगाएगी और सौरभ गांगुली की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई इसके लिए कभी हां नहीं बोलेगी।

Advertisement

अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "चार दिन के टेस्ट मैच खेलने का विचार बकवास है और किसी को भी इसमें दिलचस्पी नहीं लेना चाहिए। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली समझदार इंसान है और वह इसे होने नहीं देंगे। वह टेस्ट क्रिकेट को मरने नहीं देंगें।"

Advertisement

दाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, "आईसीसी बिना बीसीसीआई की मंजूरी के चार दिन के टेस्ट मैच को ला नहीं सकती।"

उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि पाकिस्तान, श्रीलंका और भारत को आगे आकर इसके खिलाफ ज्यादा आवाज उठानी चाहिए। मैं चाहता हूं कि मेरे देश के दिग्गज क्रिकेटर इसके खिलाफ आवाज उठाएं।"

सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, ग्लैन मैक्ग्रा, रिकी पोंटिंग जैसे खिलाड़ी चार दिन के टेस्ट मैच का पहल ही विरोध कर चुके हैं।

मौजूदा क्रिकेटरों में आस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन, नाथन लॉयन, भारत के कप्तान विराट कोहली भी इसके खिलाफ बोल चुके हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार