साउथ अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज अब्राहम डी विलियर्स (AB de Villiers) ने कहा है कि राष्ट्रीय टीम में फिर से वापसी करने को लेकर वह टीम के मुख्य कोच मार्क बाउचर से बातचीत करेंगे। डी विलियर्स ने मई 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। डी विलियर्स आईपीएल 2021 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 34 गेंदों पर 76 रनों की नाबाद पारी खेलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को शानदार जीत दिला दिलाई थी।

Advertisement

डी विलियर्स ने मैच के बाद कहा, "हमें आईपीएल के दौरान कुछ समय के लिए बातचीत करने का मौका मिला है। लेकिन हां, हम इसके बारे में पहले से ही बात कर रहे हैं। "

Advertisement

उन्होंने कहा, " पिछले साल उन्होंने मुझसे पूछा था कि क्या मैं वापसी करने के इच्छुक हूं। मैंने कहा था कि निश्चित रूप से। आईपीएल के बाद हम देखेंगे कि मेरी फॉर्म और फिटनेस कहां है।"

डी विलियर्स ने यह भी कहा कि उन्हें यह भी देखना होगा कि मौजूदा खिलाड़ियों के मामले में साउथ अफ्रीका कैसे आकार लेता है और यह भी एक कारक होगा कि वह टीम में वापसी करेंगे या नहीं।

पूर्व कप्तान ने कहा, " इसके अलावा, उनकी टीम के युवा पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर मेरे लिए कोई जगह नहीं है, तो यह सही है। अगर मैं वहां जा सकता हूं, तो यह शानदार होगा। आईपीएल के आखिर में बाउचर के साथ बातचीत करेंगे और फिर उसी के अनुसार योजना बनाएंगे।" 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार