ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लैन मैक्सवेल का कहना है कि वह अपने पसंदीदा अब्राहम डीविलियर्स के साथ खेलने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ जुड़ना पसंद करेंगे।

Advertisement

मैक्सवेल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते थे लेकिन उनकी टीम ने इस साल उन्हें रिलीज कर आईपीएल 2021 सत्र की नीलामी में उतारा है। आईपीएल की नीलामी 18 फरवरी को होगी।

Advertisement

मैक्सवेल ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, "आईपीएल में बेंगलुरू के साथ जुड़ना पसंद करूंगा। डिविलियर्स मेरे आदर्श हैं और मैं हमेशा उनकी बल्लेबाजी देखने की कोशिश करता हूं। डीविलियर्स के साथ काम करना सुखद रहेगा। मेरे करियर में उन्होंने हमेशा मेरी मदद की है।"

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली के साथ भी काम करना पसंद करेंगे। मैक्सवेल ने कहा, "कोहली के नेतृत्व में खेलने और उनके साथ बल्लेबाजी करना अच्छा रहेगा और ऐसा होता है तो मैं इसका आनंद लूंगा।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार