आईपीएल 2025 से पहले एमएस धोनी का एक नया अंदाज़ सामने आया है, जिसमें उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के किरदार रणविजय सिंह का अंदाज कॉपी किया है। दरअसल, धोनी ई-मोटराड (EMotorad) नाम की इलेक्ट्रिक साइकिल कंपनी के विज्ञापन में नज़र आए हैं, जहां उनके साथ फिल्म 'एनिमल' के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा भी दिखे। धोनी इस एड में उसी अंदाज में सड़क पार करते हैं जैसे रणबीर फिल्म में अपनी गैंग के साथ कार से उतरते हैं। फर्क बस इतना है कि धोनी के साथ उनकी गैंग की जगह ई-बाइक है।

Advertisement

एड में एक मजेदार मोमेंट तब आता है जब वांगा धोनी से कहते हैं कि ये एड तो सुपरहिट हो गया। धोनी फिर एक बार रणबीर की स्टाइल में डायलॉग मारते हैं, "सुनाई दे रहा है मुझे, बहरा नहीं हूं मैं।" इसके बाद धोनी उसी अंदाज में ई-बाइक चलाते हैं, लंबी हेयरस्टाइल के साथ, जैसे 'एनिमल' में रणबीर का लुक था।

एक सीन में धोनी वांगा से मजाक में कहते हैं, "सर ये सिर्फ साइकिल का एड है, कहीं ज्यादा तो नहीं हो गया?" लेकिन वांगा रुकने का नाम नहीं लेते। आखिर में धोनी फिर से रणबीर की फेमस क्लाइमैक्स एंट्री को रीक्रिएट करते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

VIDEO:

एमएस धोनी इस वक्त चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप में शामिल हो चुके हैं। 43 साल के धोनी को सीएसके ने इस सीजन 4 करोड़ में रिटेन किया है। यह धोनी का आईपीएल में 18वां सीजन होगा। सीएसके अपना पहला मैच 23 मार्च को चेन्नई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि मैदान पर भी धोनी का यही 'एनिमल' मोड देखने को मिलेगा।

चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड
एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, मथीशा पथिराना, रुतुराज गायकवाड़, नूर अहमद, रविचंद्रन अश्विन, डेवोन कॉनवे, सैयद खलील अहमद, रचिन रवींद्र, अंशुल कंबोज, राहुल त्रिपाठी, सैम कुरेन, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, विजय शंकर, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, श्रेयस गोपाल, रामकृष्ण घोष, कमलेश नागरकोटी, मुकेश चौधरी, शेख रशीद।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार