Zimbabwe vs Bangladesh 2nd ODI: जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज बेन करन ने शानदार शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में गुरुवार (9 जुलाई) को खेले जा रहे इस मुकाबले में बेन ने अंत तक नाबाद रहते हुए टीम की पारी को संभाले रखा और एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Advertisement

बांग्लादेश ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उसका यह फैसला शुरुआत में बिल्कुल सही साबित हुआ। जिम्बाब्वे ने पावरप्ले के अंदर ही अपने तीन बड़े विकेट गंवा दिए। ब्रायन बेनेट बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि इनोसेंट काइया 4 और कप्तान क्रेग एर्विन सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

Advertisement

टीम मुश्किल में थी, लेकिन ऐसे समय में 30 वर्षीय बेन करन ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन और टॉम करन के भाई बेन ने एक छोर संभालकर रखा और धैर्य के साथ बल्लेबाजी की। उन्होंने 135 गेंदों में नाबाद 111 रन बनाए, जिसमें 9 शानदार चौके शामिल रहे। यह उनके वनडे इंटरनेशल का दूसरा शतक था।

बेन को निचले क्रम में सिकंदर रजा और ब्रैड इवांस का भी अच्छा साथ मिला। सिकंदर रजा ने 53 गेंदों में 33 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि ब्रैड इवांस ने 38 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाकर बेन का बखूबी साथ निभाया। इन पारियों की बदौलत जिम्बाब्वे ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

अपनी इस शानदार पारी के साथ बेन करन ने जिम्बाब्वे क्रिकेट की एक खास एलिट लिस्ट में जगह बना ली। वह वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे 50 ओवर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद रहने वाले जिम्बाब्वे के नौवें ओपनर बन गए हैं। इस सूची में एंडी फ्लावर, ग्रांट फ्लावर, नील जॉनसन और ब्रैंडन टेलर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।

जिम्बाब्वे के लिए वनडे में 50 ओवर तक बल्लेबाजी करने वाले ओपनर

  1. एंडी फ्लावर – श्रीलंका के खिलाफ, 1992
  2. ग्रांट फ्लावर – इंग्लैंड के खिलाफ, 1994
  3. नील जॉनसन – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, 1999
  4. एलेस्टर कैंपबेल – भारत के खिलाफ, 2000
  5. क्रेग विशार्ट – नामीबिया के खिलाफ, 2003
  6. हैमिल्टन मसाकाद्जा – केन्या के खिलाफ, 2009
  7. ब्रैंडन टेलर – साउथ अफ्रीका के खिलाफ, 2010
  8. ब्रायन बेनेट – आयरलैंड के खिलाफ, 2025
  9. बेन करन – बांग्लादेश के खिलाफ, 2026
Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

बेन करन की यह पारी न सिर्फ उनके करियर की सबसे यादगार पारियों में शामिल हो गई, बल्कि जिम्बाब्वे क्रिकेट इतिहास में भी लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार