जिस समय ज्यादातर क्रिकेट फैंस ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चल रहे मेलबर्न टेस्ट मैच में व्यस्त थे। उसी समय एक और मैच चल रहा था और इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट ने उस मैच में एक नया कारनामा कर दिखाया। जी हां, हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया में चल रही बिग बैश लीग की जिसके 11वें मैच में सिडनी सिक्सर्स का सामना मेलबर्न स्टार्स से हो रहा है। 

Advertisement

इस मैच में मेलबर्न स्टार्स के लिए खेल रहे बेन डकेट ने एक ही ओवर में लगातार छह चौके लगाकर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा लिया। इन 6 चौकों के साथ ही इस साल बिग बैश लीग में सबसे ज्यादा पावरप्ले स्कोर भी बन गया। सिडनी सिक्सर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और बेन डकेट ने विपक्षी टीम के इस फैसले को गलत साबित करते हुए ताबड़तोड़ शुरुआत कर दी। 

Advertisement

मेलबर्न की पारी के चौथे ओवर में अकील हुसैन गेंदबाजी करने आए और बेन डकेट ने उनके इस ओवर में ऐसी तबाही मचाई जिसे शायद ही वो कभी भूल पाएंगे। बेन डकेट ने हुसैन के इस ओवर की हर गेंद पर चौका लगाकर ओवर में 6 चौकों समेत कुल 24 रन बटोर लिए। वैसे तो इससे पहले भी कई बल्लेबाजों ने ये काम किया है, लेकिन हाल के दिनों में ये पहली बार हुआ है कि किसी बल्लेबाज ने एक ओवर में 6 चौके लगाए हैं।

मेलबर्न के लिए तीन ओवर की समाप्ति पर जो स्कोर 33 रन था, वो चौथे ओवर के बाद अचानक 57 पर पहुंच गया और ये बीबीएल में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है। हालांकि, आपको बता दें कि बीबीएल में पहला पावरप्ले सिर्फ चार ओवर का होता है, इसके बाद बचे हुए दो ओवर का पावरप्ले टीम 10 ओवर के बाद कभी भी ले सकती है। बेन डकेट ने इसके बाद भी अपनी पारी जारी रखी और अपना अर्धशतक पूरा किया। आउट होने से पहले डकेट ने 29 गेंदों पर 68 रन बनाए। इस दौरान उनकी पारी में 2 छक्के और 10 चौके शामिल रहे। डकेट की इस पारी के चलते मेलबर्न की टीम ने अपने कोटे के 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 194 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार