हेडिंग्ले में इंग्लैंड और भारत के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के दौरान, इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने फील्डिंग करते हुए कुछ ऐसा कर दिया जिससे इंग्लिश फैंस की सांसें थम गई। दरअसल, फील्डिंग के दौरान डकेट ने एक तेज़ तर्रार थ्रो किया जो उनके ही साथी हैरी ब्रूक को जा लगा जिसके बाद वो दर्द में दिखे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

Advertisement

ये घटना तब घटी जब शोएब बशीर की एक गेंद ऋषभ पंत के बल्ले से लगकर विकेट के पीछे गई। शॉर्ट पॉइंट पर तैनात डकेट ने गेंद को झपटकर स्टंप की ओर जोरदार थ्रो किया, लेकिन गेंद ब्रूक की पसलियों में जा लगी। ब्रूक दर्द से कराह उठे, इंग्लैंड के कीपर जेमी स्मिथ और अन्य खिलाड़ी भी चिंता में पड़ गए। हालांकि, इसके बाद ब्रूक को उपचार के लिए मैदान से बाहर ले जाया गया।

Advertisement

कुछ देर रुकने के बाद ब्रूक फिर से खेलने के लिए वापस आ गए, जिससे उन्हें ये साफ हो गया कि उन्हें गंभीर चोट नहीं लगी थी। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, हेडिंग्ले टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड ने दमदार वापसी की। भारत ने पहले दिन के स्कोर को आगे बढ़ाते हुए शुभमन गिल(Shubman Gill) के 147 और ऋषभ पंत(Rishabh Pant) के 134 रनों की बदौलत 471 रन बनाए, लेकिन आखिरी 7 विकेट सिर्फ 41 रन में गिर गए। जवाब में इंग्लैंड के लिए ओली पोप(Ollie Pope) ने शानदार शतक जड़ा और इंग्लैंड ने दिन का अंत 209/3 के स्कोर पर किया। बुमराह(Jasprit Bumrah) ने तीन विकेट झटके लेकिन टीम इंडिया के कैच ड्रॉप और नो-बॉल ने कुछ विकेट के मौके गंवा दिए। अब फैंस की निगाहें तीसरे दिन पर आ टिकी हैं और ये देखना दिलचस्प होगा कि ये मैच अब किस टीम की तरफ झुकता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार