PBKS Probable XI vs GT: श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कैप्टेंसी वाली पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) में अपना पहला मुकाबला मंगलवार, 31 मार्च को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ मुल्लांपुर के न्यू PCA क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपका बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
4 करोड़ 40 लाख के बॉलर को मिल सकता है डेब्यू मौका: पंजाब किंग्स ने अपनी गेंदबाज़ी मजबूत करने के लिए आईपीएल ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ बेन ड्वारशुइस को पूरे 4 करोड़ 40 लाख खर्च करके खरीदा है। गौरतलब है कि उन्हें मुल्लांपुर में अपना डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। ये 31 साल का बॉलर 188 टी20 मैचों का अनुभव रखता है जिसमें उन्होंने 236 विकेट चटकाए हैं। खास बात ये है कि बेन ड्वारशुइस पंजाब किंग्स के लिए निचले क्रम में कुछ बड़े शॉट्स खेलकर अहम रन भी बनाने की भी काबिलियत रखते हैं।
नंबर-3 पर खेलेंगे नेहल वढेरा: पंजाब किंग्स ने साल 2026 के सीजन से पहले ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बैटर जोश इंगलिस को रिलीज कर दिया था जो कि पिछले सीजन उनके लिए नंबर-3 पर बैटिंग कर रहे थे। ऐसे में अब इस पॉजिशन पर श्रेयस अय्यर की टीम 25 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज़ नेहल वढेरा को खिला सकती है। नेहल ने पिछले सीजन सभी को अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया था और 16 मैचों में लगभग 31 की औसत और 146 की स्ट्राइक रेट से 369 रन बनाए थे।
लॉकी फर्ग्यूसन नहीं हैं उपलब्ध: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ निजी कारणों की वज़ह से आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के कुछ शुरुआती मुकाबले मिस करने वाले हैं। उन्हें टीम ने 2 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।
बताते चलें कि श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी में पंजाब किंग्स ने पिछले सीजन टू्र्नामेंट के फाइनल तक का सफर तय किया था। वो सीजन की सबसे सफल टीमों में से एक रही थी। यही वज़ह है उन्होंने अपनी टीम में कुछ खास बदलाव नहीं किए हैं। आईपीएल ऑक्शन में भी उन्होंने सिर्फ चार खिलाड़ी ही खरीदे हैं, जो कि बेन ड्वारशुइस (4 करोड़ 40 लाख), कूपर कोनोली (3 करोड़), प्रवीण दुबे(30 लाख) और विशाल निषाद (30 लाख) हैं।
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वधेरा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई, मार्को यानसेन, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर: हरप्रीत बरार।
Also Read: LIVE Cricket Score
पंजाब किंग्स का पूरा स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, विशाल निषाद, प्रवीण दुबे, अर्शदीप सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजाई, हरनूर पन्नू, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्को जेनसन, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल ओवेन, मुशीर खान, नेहाल वढेरा, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, वैशाख विजयकुमार, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, युजवेंद्र चहल।