Ben Foakes All Time XI: इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स (Ben Foakes) ने अपनी पंसदीदा ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। इंग्लैंड के लिए 8 टेस्ट मैच खेल चुके 28 साल के इस बेहतरीन विकेटकीपर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर ही सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। बेन फोक्स  की टीम में 6 इंग्लिश खिलाड़ी शामिल हैं।

Advertisement

बेन फोक्स ने अपनी टीम में भारतीय खिलाड़ियों पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं जताया है। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर तक बेन फोक्स की पंसदीदा ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हैं। बेन फोक्स ने पाकिस्तान के एक खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया है। सईद अजमल बेन फोक्स की टीम में जगह बनाने में कामयाब हो पाए हैं।

Advertisement

बेन फोक्स की टीम में चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया टीम से भी किसी खिलाड़ी को अपनी टीम में जगह नहीं दी है। बेन फोक्स ने श्रीलंका के इंग्लैंड के खिलाड़ी जेम्स फोस्टर को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं दिग्गज विकेटकीपर कुमार संगकारा उनकी टीम में चौथे नंबर पर नजर आ रहे हैं।

कुछ इस तरह से नजर आती है बेन फोक्स की ऑल टाइम इलेवन टीम: एलिस्टर कुक, ग्रीम स्मिथ, शिवनारायण चंद्रपॉल, कुमार संगकारा, केविन पीटरसन, महेला जयवर्धने, जेम्स फोस्टर (विकेटकीपर), डेविड मास्टर, स्टुअर्ट ब्रॉड, सईद अजमल, जेम्स एंडरसन।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार